अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के खिलाफ साहू समाज में आक्रोश! सामुदायिक भवन के लोकार्पण करने से MLA ने क्यों किया इंकार?, MLA ने क्या कहा? जानिए मामला

जामुल, दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल में साहू समाज के सामुदायिक भवन बनकर तैयार है। समाज के लोगो को इंतजार है तो भवन के लोकार्पण का। मिली जानकारी के अनुसार, साहू समाज के लोगों ने अहिवारा विधानसभा के विधायक डोमेलाल कोर्सेवाड़ा को लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया था। पूरी तैयारी होने के बाद विधायक ने लोकार्पण करने से मन कर दिया। समाज ने बताया कि, विधायक द्वारा यह कहकर मना कर दिया गया कि इस भवन का उद्घाटन पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने पहले ही कर दिया है। जबकि साहू समाज के लोगों को कहना है कि, इसका उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ है। इसे लेकर विधायक के प्रति साहू समाज के लोगों में भारी आक्रोश है और समाज के पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त किया है। इस मामले में हमने जब अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा से बातचीत की और उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा की साहू समाज के इस सामुदायिक भवन के लिए राशि मैंने नहीं दी है और इसका पूर्व में भी एक बार उद्घाटन पूर्व विधायक और मंत्री गुरु रुद्र कुमार द्वारा कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के लोगों को मैंने कहा है कि आगे जो भी उनकी मांग होगी उसे में सौगात के रूप में पूरा करने का प्रयास करूँगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...