राज्य खेल अलंकरण समारोह: दुर्ग से मोहन राव, इमरान खान सहित इन नेटबॉल खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान… राष्ट्रीय स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए किए बेहतर प्रदर्शन

रायपुर। गुरूवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में नेटबाल खिलाड़ी मोहन राव, इमरान खान, मनोज साहू, प्रकाश विश्वकर्मा, प्रशांत जैकत, निलेश शर्मा को राजीव पांडेय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें संयुक्त रूप से वर्ष 2017 से 2021 तक राष्ट्रीय स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दिया गया।

छत्तीसगढ़ नेटबाल टीम के सीनियर खिलाड़ी मोहन राव ने बताया कि पंजाब में आयोजित 37वें सीनियर नेशनल नेटबाल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य और 38वें नेटबाल चैंपियनशिप में प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया था। खिलाड़ियों का कहना हैं कि पांच वर्ष बाद राज्य खेल अलंकरण के आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है, लेकिन उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा नहीं होने से अभी भी कई सीनियर खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी से वंचित होना पड़ रहा है। आश्वासन मिला है, लेकिन खिलाड़ियों की चिंता करते हुए राज्य सरकार और विभाग को जल्द उत्कृष्ण खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...