चुनावी पर्व: वोटों की गिनती की तारीख बदली… अब इस दिन आएगा चुनाव का रिजल्ट, इलेक्शन कमीशन ने क्यों लिया ये फैसला?, जानिए

ECI ने कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने वाले है। जिसमें से अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में चुनाव मतगणना भी 4 जून को होने वाली थी। परन्तु अब इन दोनों प्रदेशों में वोटों की गिनती 2 जून को होंगी।

नेशनल डेस्क। भारत में चुनाव आयोग ने आम चुनाव की घोषणा कर दी है। जिसके अनुदार पहले देशभर में वोटों की गिनती 4 जून को होने वाली थी। इलेक्शन कमीशन की तरफ से लोकसभा इलेक्शन की तारीखों के साथ ही चार विधानसभा में विधानसभा चुनाव का भी एलान कर दिया गया है। इन राज्यों में ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के नाम शामिल हैं। पहले इलेक्शन कमीशन ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी लोकसभा इलेक्शन के नतीजे के साथ ही एलान करने की बात कही थी। लेकिन अब इसमें इलेक्शन कमीशन द्वारा कुछ बदलाव किया गया है।

दरअसल, इलेक्शन कमीशन की तरफ से सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में वोटों की गिनती की तारीख में बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा के पहले फेज के इलेक्शन के साथ ही 19 अप्रैल को यहां विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इन दोनों प्रदेशों में वोटों की काउंटिंग 4 जून की जगह अब 2 जून को होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दोनों ही प्रदेशों की सरकार की अवधि 2 जून को खत्म हो रही है। ऐसे में किसी भी हालत में 2 जून तक वोटों की गिनती का काम पूरा होना है। इलेक्शन कमीशन की तरफ से इस बात को मद्देनजर रखते हुए तारीख में बदलाव किया गया है।

इससे पहले इलेक्शन कमीशन की तरफ से इन प्रदेशों के विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख 4 जून तय की गई थी, जबकि, अब EC की तरफ से बताया गया कि यहां वोटों की गिनती का अमल 2 जून को होगा। बता दें कि, इस बार आम चुनाव कुल सात चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को जबकि 1 जून को 7वें और आखिरी चरण की वोटिंग होगी। सीईसी ने कहा कि इस बार 47.1 करोड़ महिलाओं समेत 97 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंग। खास बात यह है कि इलेक्शन कमीशन ने बुजुर्ग और विकलांग वोटरों को ध्यान में रखते हुए ‘घर से वोट’ देने के विकल्प की घोषणा की है। ECI ने 85 साल से अधिक उम्र के वोटरों और 40 फीसद विकलांगता बेंचमार्क वाले पीडब्ल्यूडी वोटर्स के लिए ‘घर से वोट’ देने का ऐलान किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...