छत्तीसगढ़ में IPS अमरेश शर्मा को EOW और ACB के डायरेक्टर की जिम्मेदारी! बनाया गए है IG… रिटायर्ड IPS DM अवस्थी अतरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त; देखिये आदेश की कॉपी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों EOW और ACB चर्चे में है। क्योकि यहां कई बड़े मामलों में FIR किया जा रहा है। जिसमें पूर्व CM भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। EOW और ACB का मुखिया बदल गए हैं। पिछले करीब डेढ़ साल से डीजीपी से रिटायर हुए पूर्व IPS डीएम अवस्थी इन दोनों जांच एजेसियों के डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कांग्रेस शासन में रिटायरमेंट के बाद उन्हें PHQ में OSD की संविदा पोस्टिंग मिली थी। बाद में राज्य सरकार ने उन्हें EOW और ACB का डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने सेंट्रल डेपुटेशन पर केंद्र की NIA में पोस्टेड IPS अमरेश मिश्रा को बुलाकर रायपुर रेंज का IG बनाया था। फिर 11 मार्च को उन्हें EOW और ACB में IG का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। अमरेश शर्मा 12 मार्च को ज्वाईन भी कर लिए थे। बताया जा रहा है कि, अमरेश शर्मा को रायपुर IG के साथ ही EOW और ACB चीफ के लिए केंद्र से बुलाया गया था।

इसी कड़ी में राज्य सरकार ने आचार संहिता लगने से पहले 15 मार्च के डेट में आदेश जारी कर EOW और ACB के डायरेक्टर के अतिरिक्त प्रभार से डीएम अवस्थी को हटा कर उन्हें PHQ वापस भेज दिया गया है। डीएम अवस्थी के पीएचक्यू लौटने के बाद EOW और ACB में अमरेश शर्मा सबसे सीनियर अफसर हैं और वे अब EOW और ACB के चीफ होंगे। उधर, डीएम अवस्थी का इसी महीने संविदा खतम हो जाएगा।

देखिये आदेश की कॉपी :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...