भिलाई-रिसाली वालों के लिए जरूरी खबर; 21 को नहीं आएग पिने का पानी… रिसाली के 30 वार्ड और भिलाई के ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित; मेंटेनन्स के लिए शटडाउन

भिलाई, रिसाली। भिलाईवासियों के लिए जरुरी खबर है। 21 मार्च यानि गुरुवार को भिलाई और रिसाली में पयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। दरहसल नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के 800 एम.एम.डाया के राइजिंग मेन पाइप लाईन में हुए लिकेज को संधारण कार्य किये जाने के कारण 21 मार्च को निगम भिलाई एवं निगम रिसाली के आंशिक क्षेत्र में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की भिलाई निगम के 66 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट से निगम भिलाई तथा रिसाली के कुछ क्षेत्रो में पेयजल कि आपूर्ति किया जाता है।

उन्होंने आगे बताया कि, 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के 800 एम.एम.डाया राइजिंग पाइप लाईन लिकेज हो जाने के कारण उसका संधारण कार्य 20 मार्च को किया जायेगा। जिसके परिणाम स्वरूप शड्डाउन लेने पर पानी टंकी में जल भराव का कार्य नहीं होने के कारण नेहरू नगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीद नगर उसी प्रकार रिसाली निगम क्षेत्र रिसाली, रूआबांधा, नेवई तथा मरोदा क्षेत्र में 21 मार्च को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगा। निगम प्रशासन ने चिन्हित क्षेत्र के नागरिको से अपील किया है कि 20 मार्च को अपने घरो में पेयजल तथा निस्तारी हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी संग्रहित कर रख लेवें निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में व्यकल्पिक व्यवस्था भी मांग के आधार पर सुनिश्चित करेगा। पेयजल की समस्या के लिए -हेल्प लाईन नम्बर भिलाई निगम क्षेत्र में पेयजल की समस्या के निदान के लिए मुख्य कार्यालय सुपेला में हेल्प डेस्क की स्थापना किया है। जिसका दुरभाष क्रमांक- 07882294303 है। जिनमें सम्पर्क कर नागरिक अपनी पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते है।

इसी तरह रिसाली निगम ने भी जानकारी देते हुए बताया कि, नगर पालिक निगम रिसाली के 30 वार्डो में गुरूवार, 21 मार्च को जल आपूर्ती प्रभावित रहेगी। 14 हजार से अधिक नलों में शुक्रवार से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जलकार्य विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि रिसाली निगम क्षेत्र के नागरिकों के लिए 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र से पानी उपलब्ध कराया जाता है। संयंत्र के 800 एम.एम. डाया का राइजिंग मेन पाइप लाईन के लिकेज को ठीक करने शटडाऊन लिया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में पेयजल टैंकर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी के साथ कल MLA...

करनाल, भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज शाम नियमित विमान से हरियाणा रवाना हो गए हैं। कल दोपहर...

बस्तर संभाग के इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में जिले में सक्रिय...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला: देर रात...

CG में मर्डर और सुसाइड का मामला क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मर्डर और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी...

दुर्ग के शराब भट्ठी में मर्डर: दो लोगों के...

दुर्ग। दुर्ग में शराब खरीदी को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। पहले तो पुलगांव थाना इलाके में शराब दुकान में 2 लोगों...

ट्रेंडिंग