दुर्ग-भिलाई में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी: टैफिक पुलिस ने लगाए 10 चेकिंग पॉइंट… ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से 12 गाड़ियां जब्त, 10-10 हजार रूपय के फाइन के साथ लाइसेंस भी रद्द, आज 26 जगहों पर चेकिंग

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चालू है। शुक्रवार को शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन चालकों के 12 वाहनों को जब्त किया गया है। यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम से देर रात तक 10 फिक्स पॉइंट बनाकर ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग की गई। प्रत्येक वाहन चालकों पर न्यायालय द्वारा 10.000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। शनिवार को भी यातायात पुलिस द्वारा 26 चेंक पाइंट में चेकिंग की जा रही है।

दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा होली त्यौहार को देखते हुए और रात्रि के समय सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारण शराब सेवन कर वाहन चलाना पर अकुंश लगाने हेतु यातायात पुलिस को दिये गये सख्त निर्देश के परिपालन पर ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर और सतांनद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम 06.00 बजे से रात12.00 बजे तक जिले के अंतर्गत 10 फिक्स पाइंट बनाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले की विरूद्ध विशेष अभियान कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान वाहन चालक को ब्रेथ एनलाइजर मशीन से चेक करने पर 12 वाहन चालक शराब सेवन करना पाया गया जिसे वाहन जब्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु आज न्यायालय में पेश किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक पर 10,000-10.000/-रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया और साथ ही परिवहन विभाग को संबंधित वाहन चालक का लाइसेंस सस्पेड करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बनाये गये 26 फिक्स पाइंट पर शनिवार से व्हाहों की चेकिंग प्रारंभ की जावेगी जो भी वाहन चालक शराब सेवन करना पाया गया उसका वाहन दिनांक 26 मार्च को न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा साथ ही मोडिफाईड सायलेंसर से हुड़दंग करने वाले वाहन चालक, तीन सवारी, बिना नंबर, ब्लेक फिल्म वाले वाहन भी जब्त किये जायेगें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...