कवर्धा में साहू समाज में भारी आक्रोश: चक्काजाम और थाने का किया घेराव… बड़ी संख्या में महिलाएं भी रही मौजूद, भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए रखी ये मांग, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा फैसला लेगा समाज…

पंडरिया, कवर्धा। कवर्धा जिले के पंडरिया में साहू समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इसकी वजह है भाजपा नेता द्वारा साहू समाज के लोगों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना। साहू समाज ने चक्का जाम किया और पंडरिया थाने को घेर लिया। हजारों की संख्या में साहू समाज को लोग यहां मौजूद रहे उनके अंदर भारी आक्रोश देखा गया। आपको बता दे कि, साहू समाज के लोगों ने गांधी चौक पंडरिया में चक्का जाम किया इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही जो बीच सड़क में बैठी हुई थी। साहू समाज ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता द्वारा साहू समाज को गंदी-गंदी गाली दी गई और धमकी भी दी गई और इसके साथ समाज को भरी सभा में अपमानित किया गया। साहू समाज का यह भी कहना है बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग पंडरिया पहुंचे और आंदोलन को बड़ा रूप दिए। समाज ने मांग की है कि आंदोलन में बड़े साहू समाज द्वारा अपराधी को जेल भेजा जाए और भाजपा से निष्कासित किया जाए। मांग पूरी नहीं हुई तो साहू समाज बड़ा फैसला लेगा उसके साथ उन्होंने भाजपा संगठन पर आरोप लगाया है की साहू समाज को मांग को लेकर भाजपा दो दिन की चुप्पी साधा हुआ है, जिस पर साहू समाज के नेता, कार्यकर्ता और अन्य सामाजिक लोग काफी नाराज है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सियासत में ‘अडानी-BSP’ पर घमासान : मनीष...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। भाजपा नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव...

भिलाई नगर में विकास की बड़ी सौगात : पूर्व...

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये के विकास...

अहमदाबाद में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की तलवार : 21 फेंसर...

रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले प्रथम रैंकिंग फेंसिंग टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भी अपनी चुनौती पेश करेगी।...

सजा का ऐलान : नाबालिग को शादी का झांसा...

बलौदाबाजार। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में बलौदाबाजार की विशेष POCSO...