शिव शक्ति सेवा समिति भिलाई की नेक पहल: 50 से अधिक स्ट्रे डॉग्स का पेट भरने वाली महिला के लिए बढ़ाया मदद का हाथ… 80 किलो चावल-आटा किया दान, अब भी कर सकते है मदद

भिलाई। शिव शक्ति सेवा समिति भिलाई के द्वारा एक नेक पहल की गई। भिलाई के कैम्प-1 में हीरा देवी नाम की महिला को उन्होंने करीब 80 किलो चावल और आटे की मदद की। आपको बता दे हीरा देवी पिछले कई सालों से 50 से ज्यादा असहाय बेजुबान स्ट्रीट डॉग्स की सेवा कर रही है वे रोज उनके लिए खाना बनाती है, करीबन 10 से 15 किलो चावल वह रोज पकाती है। वह छोटे से होटल में बर्तन धोने का काम करती है व कुछ हजार की सैलरी में वे अपने जीवन यापन करती है और साथ ही बेजुबानों का पेट भी बढ़ती है।

दुख की बात यह है कि लोग इनकी मदद करने आगे नहीं आते अब खुद सोचिए एक भूखा इंसान कुछ घंटे शांत नहीं रह सकता तो यह जो स्ट्रीट में डॉग्स घूमते रहते हैं वह भूख से कई बार आक्रामक हो जाते हैं, क्योकि इन्हें कई बार हफ्तों तक ढंग से खाना नहीं मिलता। हीरा देवी ये काम सालों से कर रही है इस कारण से उन्हें कई लोगों से ताने भी सुनने पड़ते है, इसलिए उन्होंने खुद अपने घर के अंदर एक दर्जन से ज्यादा डॉग्स को रखा है। ताकि मोहल्ले वाले कुछ बोल ना पाए।

भिलाई टाइम्स ने 2023 में इंटरनेशनल वूमेंस डे स्पेशल पर उनकी पूरी कहानी बताई थी। आप ऊपर दिए गए वीडियो में उनकी पूरी कहानी जान सकते हैं। इनकी मदद करने के लिए आप भी आगे आ सकते हैं। इनका पता है खंडे होटल कैम्प-1 भिलाई की पीछे और इनकी मदद करने के लिए आप +91 9039973087 पर इनसे डायरेक्ट संपर्क कर सकते है। हीरा देवी जो नेक कार्य कर रही है उसमें आप भी अपना भागीदारी निभाकर और बेजुबानों की दुआ ले सकते है। इस दौरान शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जयसवाल, शुभम साहनी, अमन साव, राहुल सिन्हा, तोषण सिन्हा, तरुण चौहान, ललित समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सियासत में ‘अडानी-BSP’ पर घमासान : मनीष...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। भाजपा नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव...

भिलाई नगर में विकास की बड़ी सौगात : पूर्व...

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए करीब 1 करोड़ 96 लाख रुपये के विकास...

अहमदाबाद में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की तलवार : 21 फेंसर...

रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाले प्रथम रैंकिंग फेंसिंग टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भी अपनी चुनौती पेश करेगी।...

सजा का ऐलान : नाबालिग को शादी का झांसा...

बलौदाबाजार। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने के मामले में बलौदाबाजार की विशेष POCSO...