हनुमान जन्मोत्सव के अवसर मे रिसाली में निकली भव्य शोभायात्रा: विधायक ललित चंद्राकर समेत कई नेता हुए शामिल… पार्षद मनीष यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सभी ने की तारीफ

रिसाली, दुर्ग। रिसाली में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोग भगवा झंडा लिए “जय श्रीराम, बजरंग बली की जय” के नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा आशीष नगर रिसाली के विभिन्न मार्ग होते हुए डी .पी .एस. चौक स्थिति मंदिर पहुंची। परम्परागत तृतीय वर्ष भगवा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा के आयोजक व रिसाली निगम के पार्षद मनीष यादव (बंटी) ने क्षेत्र वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया और इस भव्य व ऐतिहासिक आयोजन के लिए आयोजक समिती को धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंदिरों में पूजन-आरती के साथ, हनुमान जयंती पर पूरा क्षेत्र अबीर, गुलाल के साथ केसरिया रंग से पटा रहा। वाद्ययंत्रों व श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम, जय हनुमान के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की संख्या इतनी थी कि हर तरह हुजूम ही दिख रहा था। बुढ़े, युवक व बच्चों के साथ महिलाओं ने भी शोभायात्रा में भारी उत्साह के साथ शिरकत किया। शोभायात्रा में शामिल तमाम देवी-देवताओं की मनोरम झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थी।

इस दौरान युवाओं ने शस्त्रों के साथ शौर्य प्रदर्शन किया। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए शोभायात्रा के मुद्देनजर जगह-जगह शीतल जल, शरबत, जलपान आदि के स्टाल लगाए गए थे।लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते श्रद्धालुओं की आवभगत की। विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ भाग लिया। शोभायात्रा में शामिल अधिकांशत: युवा व महिलाएं भीड़ एवं झांकी के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मचाई रहीं। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पप्पू चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा चुनाव प्रभारी गौरी शंकर श्रीवास, सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंद्न, प्रेद्श महामंत्री उपकार चंद्राकर व बड़ी संख्या में श्रद्धालू जन उपस्थिति रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...

फाइनेंस मिनिस्टर OP चौधरी ने किया राज्य GST विभाग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर स्थित सीबीडी बिल्डिंग के 5वें एवं 6वें तल पर निर्मित आयुक्त, राज्य...