हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के BCA फाइनल ईयर के परीक्षा परिणाम में साई कॉलेज का रिजल्ट सर्वोत्तम 91.1%… इन पांच स्टूडेंट्स ने किया कमाल

दुर्ग-भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग द्वारा बुधवार को बीसीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा ने बताया कि, इस रिजल्ट में साई कॉलेज सेक्टर-6 का परीक्षा परिणाम सर्वोत्तम 91.1 प्रतिशत रहा। साई कॉलेज के 80 प्रतिशत छात्रों के अंक 70 प्रतिशत से अधिक रहे। वहीं नम्रता अजीत ने 82.13 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, अर्चना पासवान ने 78.26 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, सोनल पटेल ने 75.46 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, नेहा भर्ती ने 75.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ और जे साई कृष्णा ने 75.23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी साई कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई का बीसीए का परीक्षा परिणाम सर्वोत्तम रहा जिसके लिए कॉलेज के डायरेक्टर ने सभी छात्रों, पालकों और शिक्षकों को बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...