छत्तीसगढ़ में सर्चिंग पर निकले थे जवान: माओवादियों ने की फायरिंग… एनकाउंटर में दो नक्सली ढेर, इधर IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल, रायपुर रेफर

-दोनों घायल जवानों का इलाज जारी

दंतेवाड़ा, बीजापुर,सुकमा। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों के शव भी बरामद हो गए हैं। वहीं नक्सलियों को घेरने दंतेवाड़ा से निकले, बस्तर फाइटर्स के 2 जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

शुक्रवार को सर्चिंग अभियान के दौरान लगभग रात 10 बजे जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा क्षेत्रांतर्गत डोडीतुमनार के जंगल में माओवादियों द्वारा लगाये गये IED ब्लास्ट की चपेट में आने से बस्तर फाईटर्स (दंतेवाड़ा) के 02 जवान आरक्षक राकेश कुमार मरकाम और आरक्षक विकास कुमार कर्मा घायल हो गये हैं l घायल जवानों को उपचार हेतु रायपुर लाया गया है l घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है l दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया कि तीनों जिले की फोर्स निकली थी। दंतेवाड़ा के दो जवान घायल हैं एक को गंभीर चोट आई है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों की सरहद पर स्थिति पुरंगेल, पीडिया और आसपास के इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी थी। शुक्रवार को बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत गंगालूर एवं मुतवेंडी से बीजापुर DRG, बस्तर फाइटर्स, CRPF, कोबरा और STF का बल नक्सल अभियान हेतु रवाना हुये थे। इसके साथ ही सुकमा के थाना जगरगुण्डा क्षेत्रांतर्गत सिलगेर से सुकमा और दंतेवाड़ा DRG, बस्तर फाइटर्स और CRPF का बल भी रवाना हुये थे। अभियान के दौरान शनिवार सुबह 8.30 बजे पीडिया के जंगल में बीजापुर और सुकमा डीआरजी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 02 माओवादी का शव हथियार के साथ बरामद किया गया है l आस पास क्षेत्र में पुलिस बल, CRPF, DRG, STF, कोबरा और बस्तर फाइटर्स द्वारा सर्च की कार्रवाई जारी है l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...