दुर्ग के हरनाबांधा में युवक कर रहा था मारपीट, सूचना मिलते ही टीम लेकर पहुंचे TI… पुलिस को देख भागते आरोपी को आरक्षक ने दौड़ कर पकड़ा, आरोपी की मां ने डिप्टी CM अरुण साव के सामने किया हंगामा, पहले से है 8 मामले दर्ज

दुर्ग। दुर्ग पुलिस आगामी त्यौहार और आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर पूरे जिले में गुंडा बदमाशों, वार्ंटियो और आदतन आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली पुलिस के आरक्षक की तत्परता से बड़ी घटना ताल गई। पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रहा है। दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव को सूचना मिली की विशाल शर्मा हरनाबांधा में आकर एक लड़के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहा है और शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पेट्रोलिंग टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे चूंकि हरनाबांधा क्षेत्र का रास्ता सकरा होने के कारण पुलिस को गाड़ी पहली ही रोकना पड़ा और उतरकर चारों तरफ से घेराबंदी की गई।

पुलिस को देख विशाल शर्मा भागने लगा और तब पेट्रोलिंग टीम का आरक्षक लव पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा तब तक थाना प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। विशाल शर्मा को थाना लाया गया और उसका रिकार्ड चेक किया गया तो पता चला की विशाल शर्मा आदतन बदमाश है और उसके ऊपर 8 मामलों में अपराध दर्ज है। उसी दिन दुर्ग भाजपा कार्यालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव का कार्यक्रम था तो आरोपी विशाल शर्मा की मां वहा हंगामा करते हुए वहा पहुंची और उप मुख्यमंत्री से कहा की पुलिस ने उनके लड़के को उठा लिया है।

जिस पर उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित विधायक को कहा की क्या मामला है पता कीजिए, विधायक ने कोतवाली थाना प्रभारी से पूरी जानकारी ली। उसके बाद स्तिथि स्पष्ट हुआ की विशाल शर्मा के ऊपर पहले से 6 मामले दर्ज है और उसके दो भाई जेल में निरुद्ध है। होली और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है और ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। आरोपी विशाल शर्मा पर भी प्रतिबंधात्मक धारा के तहत लावै की गई है।

आरोपी के ऊपर दर्ज अपराध का विवरण:

  1. अपराध क्रमांक972/11 धारा 380 आईपीसी
  2. अपराध क्रमांक 836/ 14 धारा 294, 506 बी, 323
    3) अपराध क्रमांक 1046/19, धारा 294, 506, 323, 34 आईपीसी
    4) अपराध क्रमांक 797/20, धारा 294, 506, 323, 427, 34 आईपीसी
    5) अपराध क्रमांक 779/22, 341, 294, 506, 323, 34 आईपीसी
    6) अपराध क्रमांक 1089/22, धारा 294, 506, 323, 34 आईपीसी
    7) अपराध क्रमांक 1092/22, धारा 144, 506, 323, 34 आईपीसी
    8) अपराध क्रमांक 1384/22, धारा 452, 324, 294, 506, 323, 34 आईपीसी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...