कवर्धा में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के हस्तक्षेप के बाद सामाजिक मामला हुआ शांत… आरोपियों के खिलाफ FIR, माफी भी मांगी, दोनों भाजपा से होंगे निलंबित

पंडरिया, कवर्धा। कवर्धा जिले के पंडरिया में विगत दो दिनों से चल रहे साहू समाज की अपमान का विषय जाति विशेष के युवाओं द्वारा साहू समाज को गाली गलौज देने के बाद मामला बहुत ही गंभीर हो गया था। दो दिनों से पंडरिया कवर्धा क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था। इसके चलते साहू समाज के द्वारा पंडरिया में चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया गया।

आज 23 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल राम साहू के निर्देश पर प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल पंडरिया पहुंच कर उक्त मामले का शांतिपूर्वक समाधान निकाला गया। दोनों पक्षों के बीच आपसी चर्चा परिचर्चा करके पीड़ित व्यक्ति के लिखित शिकायत के आधार पर थाना में रिपोर्ट दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही आरोपियों से माफी मंगवाया गया।

दोनों युवक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे जिन्हे पार्टी से निलंबित करने की कार्यवाही जारी है। इसके पश्चात दोनों पक्षों में आपसी समझौता हुआ और वहां सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का वातावरण पुन स्थापित हुआ। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू मालक राम साहू महामंत्री दया राम साहू हलधर साहू साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पवन साहू पंडरिया तहसील के अध्यक्ष गजपाल साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम साहू घनश्याम समीर साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु साहू शत्रुघ्न साहू बेमेतरा प्रार्थी जल्लू राम साहू राजिम भक्तिन माता समिति के महामंत्री रामकुमार साहू तरुण साहू सहित समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे। पंडरिया साहू समाज मामले का शांतिपूर्ण वातावरण में समस्या का समाधान करने में विगत दो दिनों से कवर्धा के पूर्व विधायक अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम साहू पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय तालिक साहू महासभा की उपाध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं समाज के वरिष्ठजनों की विशेष भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...