महादेव सट्टा बुक केस: सूरज चोखानी और गिरीश तलरेजा को नहीं मिली राहत… कोर्ट ने 14 दिन और न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा ने लगाई जमानत याचिका

रायपुर। महादेव सत्ता बुक केस में न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद आरोपी सूरज चोखानी और गिरीश तलरेजा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दोनों को शनिवार को जिला न्यायाधीश की कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड और बढ़ा दी है। अब मामले की अगली सुनवाई को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में होगी। EOW में दर्ज केस के सिलसिले में अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ करने कोर्ट में आवेदन लगाया है। जिसकी सुनवाई 28 मार्च को डीजी कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, महादेव सट्टेबाजी में जेल में बंद निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा और नितिन टिबरेवाल की ओर से जमानत याचिका के लिए आवेदन लगाया गया है। जिस पर 6 अप्रैल को स्पेशल जज की कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले महादेव सट्टा मामले में पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय ने नितिन टिबरेवाल, अमित अग्रवाल और नीतीश दीवान के खिलाफ कोर्ट में पेश किए गए 3500 पन्नों का पूरक चालान पर होने वाली सुनवाई आगे बढ़ा दी गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...