दुर्ग में रफ्तार बना काल: देर रात 4 दोस्त कार में लॉन्ग ड्राइव के लिए निकले… डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, कार के उड़े परखच्चे; मौके पर दो की मौत… दो गंभीर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बीती रात दर्दनाक कार एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। ये घटना दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के धमधा नाका के पास एक ढाबे के पास हुई है। दरहसल तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि, हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसे रात को करीब 12-1 बज के मध्य हुआ। मरने वालों की पहचान मोनीश उर्फ मोंटी पिता बुलाकी कौशल उम्र 24 साल और इमलेश देशलहरे पिता नरेंद्र देशलहरे उम्र 17 साल के रूप में हुई है। वहीं रामजाने और धर्मेंद्र इस हादसे में घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी सिकोलाभाटा खुशी पैलेस के पास दुर्ग के रहने वाले हैं। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहन नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार CG 04 LE812 लगभग 120 Km प्रति घंटा की स्पीड से आई और डिवाइडर से जा टकराई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वो कई फिट हवा में उछली और फिर पलट गई। कार के अंदर बैठे कार चालक सिहत दो की मृत्यु हो गई और दो को गंभीर इंजरी हुई हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। उसने घायलों को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती करवाया और मृतकों के शव को दुर्ग मरचुरी भेजवाया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

मृतक मोनीश के परिजनो से मिली जानकारी के अनुसार मोनीश उर्फ मोंटी पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। वो अपनी कार की बुकिंग लेकर गया हुआ था। देर रात सवारी को छोड़ करके घर लौटा था। इसी दौरान उसे उसका दोस्त इमलेश मिला। इमलेश घूमने चलने की जिद करने लगा। इसके बाद मोनीश तैयार हो गया। मोनीश, इमलेश, रामजाने और धर्मेंद्र घूमने के लिए निकले थे। लेकिन लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार कार चलाने से उनकी कार का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...