CG – सखी सेंटर में महिला ने कर ली आत्महत्या: संदिग्ध अवस्था में देखने के बाद पुलिस ने किया था रेस्क्यू, देर रात लगा ली फांसी

सखी सेंटर में महिला ने कर ली आत्महत्या

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला कांकेर के सखी वन स्टॉप सेंटर में हुआ है। महिला को कल संदिग्ध अवस्था में कांकेर के बस स्टैंड के करीब से पुलिस अपने साथ लेकर आयी थी, जिसके बाद देर रात महिला को सखी सेंटर भेज दिया गया था। देर रात महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल, आत्महत्या का कारण अज्ञात है। यह मामला आदर्श पुलिस थाना केंद्र का है।

महिला के बारे में विशेष जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन सखी सेंटर में आत्महत्या से पुलिस विभाग सकते में है। महिला के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि वो कोंडागांव जिला के विश्रामपुरी कलगांव की है। हालांकि परिजनों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। लिहाजा, महिला के बारे में विशेष कुछ जानकारी नहीं मिल पायी है।

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला संदिग्ध अवस्था में बस स्टैंड के पास खड़ी है। सूचना के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन जानकारी नहीं देने पर उसे कांकेर पुलिस ने देर रात करीब 10.30 बजे सखी सेंटर में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने देर रात सखी सेंटर के कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...