अवैध संबंध में पिता बन रहा था रोड़ा तो कर दिया कत्ल: बेटी के थे अवैध संबंध, बुजुर्ग टोकता था तो बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बाप को गला दबा कर मार डाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवती ने अपने ही पिता का कत्ल कर दिया है। बुजुर्ग पिता की गलती सिर्फ इतनी थी की वह अपनी बेटी के अवैध संबंधों को लेकर टोका टाकी करता था। इस पर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बेटी और उसके कतिथ प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम झुरा नवागांव निवासी सत्तूराम देवदास का शव 14 जून की सुबह उसके ही घर में संदिग्ध हालत में मिला था। उसके एक दिन पहले 13 जून की रात उसकी पत्नी और एक बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर गए थे। दूसरी बेटी पार्वती(30) गांव में अपने परिवार के घर सोने के लिए गई थी। सामान्य मौत समझकर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने ले गए।

श्मशान घाट पर जब सत्तूराम के शव से पहने हुए कपड़े निकाले गए तो शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। ऐसे में ग्रामीणों ने मौत को लेकर संदेह जताया। इस पर सत्तूराम को भाई ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने भी शव को कब्जे में ले लिया। शार्ट पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसकी जानकारी FSL रायपुर को दी गई और बुलाया गया।

डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रोशन यादव(35) को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ के दौरान सत्तूराम की बेटी पार्वती(30) के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने पार्वती को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि रोशन से उसके अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पिता को हो गई थी। वह मना करता था, गालियां देता था, इसलिए मार दिया। पार्वती पति को छोड़कर घर में ही रह रही थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...