खाद्य मंत्री की तबियत बिगड़ी: देर रात कराया गया अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों के निगरानी में चल रहा ईलाज

सरगुजा। सरगुजा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, यहां देर रात खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। देर रात 2 बजें अंबिकापुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती मंत्री अमरजीत भगत की तबियत में अभी सुधार बताई जा रही हैं। फिलहाल भगत डॉक्टरों की निगरानी में है।

बीती शाम अमरजीत भगत अपने सामान्य कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। लोगों से मुलाकात भी कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें कुछ असहज महसूस हुआ। खबर है कि रात 2:00 बजे के आसपास उन्हें अस्पताल भेजना पड़ा।

गुरुवार को दिन में अमरजीत भगत सरगुजा इलाके के दौरे पर रहे। उन्होंने शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को यूनिफॉर्म बांटी। शाम होते होते उन्हें कमजोरी और थकान की दिक्कत हुइ्र, सावधानी बरतते हुए उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान भी हुए थे बीमार
राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार के दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की तबीयत बिगड़ गई थी। 42 डिग्री पारे में जनसंपर्क के दौरान वे डीहाइड्रेशन का शिकार हो गए। प्रचार अभियान रोककर उन्हें रायपुर लाया गया। डॉक्टर ने उनका घर में उपचार किया। डॉक्टरों ने उन्हें कम्प्लीट बेडरेस्ट की सलाह दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...