मंत्री के नाम पर फर्जी मैसेज: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की डीपी लगा कर अफसरों से ठगी करने की कोशिश, थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं वाणिज्यकर मंत्री टीएस सिंहदेव के नाम पर अफसरों से ठगी की कोशिश की गयी है। इस मामले में मंत्री के निवास कार्यालय के अधिकारियों ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। वाणिज्य कर विभाग के बड़े अधिकारियों को मंत्री टीएस सिंहदेव के नाम पर एक मैसेज भेजा गया।

इस मैसेज में अमेजॉन गिफ्ट कार्ड के नाम पर ठगी की कोशिश की गई। मामला खुला तो अब रायपुर के सिविल लाइन थाने में अनजान ठगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

खबर है कि मोबाइल नंबर 7976620188 और 8369687927 से वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को एक मैसेज भेजा गया। इस नंबर के वॉट्सऐप पर मंत्री सिंहदेव की प्रोफाइल पिक्चर लगाई गई। नंबर पर इंट्रोडक्शन भी मिस्टर टीएस सिंहदेव के तौर पर लिखा गया। जब अफसरों के पास इस नंबर से मैसेज गया तो वे हड़बड़ा गए। उन्हें लगा मंत्री खुद उन्हें मैसेज कर रहे हैं, अधिकारी भी जवाब देते रहे।

इन अनजान फोन नंबरों से जब अधिकारियों को अमेजॉन गिफ्ट कार्ड के नाम पर मैसेज भेज कर वसूली करने की कोशिश की गई, तब अधिकारियों को लगा कि इस नंबर के पीछे कोई ठग हो सकता है। मंत्री के कार्यालय से अधिकारियों ने संपर्क किया तो पता चला कि मंत्री की तरफ से ऐसा कोई मैसेज भेजा नहीं गया है। ना ही यह नंबर मंत्री टीएस सिंहदेव इस्तेमाल करते हैं। सिंहदेव को भी इस बात की खबर लगी तो उन्होंने फौरन अपने कर्मचारी को भेजकर मामले की शिकायत पुलिस से करवाई है।

मंत्री के नाम पर मैसेज वाणिज्य कर विभाग के उपायुक्त हेमंत सिन्हा, वाणिज्य कर उपायुक्त तरुण किरण, राज्य कर अधिकारी नरेश हुर्रा के पास मैसेज भेजा गया। माना जा रहा है कि मंत्री के नाम पर और भी नंबरों पर मैसेज गए होंगे। इसके पीछे कौन है, इसका पता अब पुलिस और साइबर सेल लगाने में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...