बीजेपी नेता ने पहले मेयर प्रत्याशी पत्नी को मारी गोली, फिर की खुदकुशी… जानिए क्या थी वजह

नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को गोली मार ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी नेता अरूण यादव पत्नी से सिर्फ इसलिए नाराज थे, क्योंकि वह मेयर पद के लिए चुनाव प्रचार में नहीं जाना चाह रही थीं और सहयोग नहीं दे रही थी। उनकी पत्नी मुंगेर न​गर निगम के चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी थी। जबकि अरूण बीजेपी के OBC मोर्चा में उपाध्यक्ष थे। इस हत्याकांड से मुंगेर में सनसनी है।

बताया जाता है कि मेयर चुनाव के प्रचार में शामिल होने से प्रीति कुमारी ने इनकार कर दिया था। इसे लेकर काफी झगड़ा भी हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना के दौरान उपयोग किया गया देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मोहल्ले का है। जब अरूण यादव के घर से गोली की आवाज आई तो लोग दहशत में आ गए। वे तेजी से उनके घर की ओर भागे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। ​जब खिड़की से देखा तो होश उड़ गए। पति और पत्नी दोनों के शव जमीन पर पड़े थे।

परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच वैचारिक मतभेद ही इस घटना का कारण बना। अरूण यादव के पिता ने बताया कि प्रीति लगातार जनसंपर्क करते करते थक गई थीं और वह अब प्रचार के लिए जाने से कतरा रही थीं। इसी बात को लेकर 3 दिनों से तनाव चल रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...