रिसाली में व्यापारी को मारने दुकान में घुसा दी कार: जमीन लेनदेन के मामले में हत्या करने का प्रयास, बाहर खेल रहे बच्चों को भी कुचलने की भी कोशिश, अब दो गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के रिसाली सेक्टर मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में तेज रफ्तार कार घुसाकर व्यापारी को जान से मारने का प्रयास किया गया था। इस पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनो के खिलाफ पुलिस ने धारा 307, 427,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

नेवई टीआई ममता शर्मा ने बताया कि राकेश कुमार जैन ने शिकायत किया कि ग्राम धनोरा निवासी विनोद पाण्डेय उर्फ डायमंड पाण्डेय 56 वर्ष से जमीन का लेनदेन होने से कई दिनों से पैसा देने की बात कहकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। 15 जून को विनोद ने फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसी रात जब पीड़ित परिवार रिसाली में अपने दुकान में बैठा था। उस समय पोता दक्ष जैन, पड़ोसी आनंद कोचर का बेटा हित कोचर दोनो पीड़ित के घर दुकान के सामने खेल रहे थे।

इस दौरान विनोद पाण्डेय और शिव नगर निवासी चुम्मन साहू 35 वर्ष दोनो अपनी कार सीजी 07 बी वाय 2514 को तेज रफ्तार में पीड़ित के घर के सामने आए। उसके बाद दोनों बच्चे जो घर के पास खेल रहे थे उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। दोनो बच्चे वाहन को देख भाग गए। तब उनकी जान बच पाई।

उसके बाद दोनो आरोपियों नव अपनी कार को पीड़ित के दुकान में जबरन घुसाकार हत्या करने का प्रयास किया। घटना में पीड़ित बीके हाथ, कमर, दाहिने आँख और उनके बेटा पुनीत जैन को भी गर्दन, सीना, गाल में चोट आई है। आरोपियो ने पीड़ित और उसके बेटे के साथ भी मारपीट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि विनोद और चुम्मन को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई।

सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त किया है। इस कार्रवाई में नेवई टीआई ममता अली शर्मा, सऊनि नेमन सिंह साहू,सुरेंद्र सिंह राजपूत, प्रधान आर. सूरज पाण्डेय, चंदन भास्कर, प्रशांत साहू, अजित यादव, रवि बिसाई, लक्ष्मी नारायण, चितरंजन देवांगन ,पारस मंडावी, छत्रपाल वर्मा शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हैवानियत की सारी हदें पार: पड़ोसी युवती से जबरन...

संपत्ति के लिए हैवानियत की सारी हदें पार क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर...

बस्तर लोकसभा चुनाव के बीच जवान शहीद: एरिया डोमिनेशन...

बीजापुर। बस्तर में चल रहे चुनाव के दौरान यूजीबीएल फटने से जवान घायल हो गया था। इलाज के दौरान शहीद हो गए। उनका इलाज...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या:...

चुनाव से पहले कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या डेस्क। हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी है।...

CG – मां और दो बच्चों की मिली लाश:...

मां और दो बच्चों की मिली लाश कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने...

ट्रेंडिंग