फंदे पर लटकती मिली प्रेमी युगल की लाश: घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता… इसलिए गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही पेड़ से लटक कर दे दी जान… पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रेमी युगल की फंदे पर लटकी लाश मिली है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम साबर की है।

जानकारी के मुताबिक गांव के घनश्याम वर्मा (20) का प्रेम प्रसंग 17 साल की लड़की से था। दोनों हमेशा मिला भी करते थे। यह बात दोनों के घरवालों को पसंद नहीं थी। बताया जा रहा है कि किसी बहाने से गुरुवार शाम को भी दोनों अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के परिजनों दोनों को तलाशते रहे, फिर भी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली थी।

गांववालों ने देखी लाशें
शुक्रवार सुबह जब लोग गांव में खेतों की तरफ गए थे। तब लोगों ने दोनों की लाश एक बबूल के पड़ पर लटकी हुई देखी। दोनों ने एक ही पेड़ पर अलग-अलग फंदा लगाकर जान दे दी थी। ये देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। खबर मिलते ही पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।

अलग-अलग जाति के थे दोनों
आसपास के लोगों से ही पूछताछ करने पर पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। शायद यह भी एक वजह थी जो दोनों के घरवाले इस शादी के लिए मंजूर नहीं थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...