CG: फंदे पर लटकी मिली छात्रा की लाश: इंस्टाग्राम पर थी काफी लोकप्रिय, 10 हजार के ऊपर है फॉलोअर्स… बनाती थी शार्ट वीडियो और Reels… मामले के जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीकॉम सेकेंड ईयर छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। केलो विहार कॉलोनी निवासी लीना नागवंशी (Leena Nagvanshi) बीकॉम सेकेंड ईयर की प्रायवेट परीक्षा दिलाने की तैयारी कर रही थी। सोमवार दोपहर लीना अपने घर के छत में टहल रही थी तभी वह छत का दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली। लीना सोशाल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और इंस्टाग्राम में उसके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी थे। 23 साल की लीना शॉर्ट वीडियो, रील्स बनाती थी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और लोकप्रिय थी। लीना ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

दरअसल, लिना नागवंशी के पिता उपभोक्ता फोरम में वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक के पद पर है और अंबिकापुर में पदस्थ है। मृतिका अपनी मां और भाइयों के साथ केलो विहार काॅलोनी उपभोक्ता फेरम के क्वाटर में रहती थी। सोमवार 26 दिसंबर को मृतिका की मां बाजार गई थी। दोपहर में बाजार से लौटी तो देखा कि बेटी अपने कमरे में नहीं है, इसके बाद उपर छत गई तो दरवाजा बाहर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद ब्रश की मदद से दरवाजे को खोला गया। इस दौरान छत में लीना का शव एक पाईप में बंधे चुनरी से लटका हुआ मिला।

शव देखने के बाद महिला ने इसकी सूचना अपने पति और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया। पुलिस को शव के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं परिजन भी परेशान हैं कि आखिर लीना ने आत्महत्या क्यों की। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले मे मृतिका के मोबाइल को कब्जे में लेकर इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...