दुर्ग कॉरपोरेशन मेयर और कमिश्नर ने विकास कार्यों की ली प्रोग्रेस रिपोर्ट: 15 दिन के अंदर कार्य पूर्ण नही करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लेक लिस्ट… महापौर बाकलीवाल ने धीमी निर्माण गति पर जताई नाराजगी

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी की मौजूदगी में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में महापौर और आयुक्त ने अधिकारियों से दुर्ग शहर में किए जा रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली।

अधिकारियो से उनके वार्ड में निर्माणाधीन विकास कार्यों के बारे में समीक्षा की। महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों में तीव्रता लाएं और निर्धारित समयावधि में निर्माणाधीन कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। किसी भी निर्माण कार्य में कोई लापरवाही न बरते और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने शहर में बनने वाली सड़कों, गलियों व अन्य निर्माण कार्यों के बारे में अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित कार्यों के निर्माण में आ रही रुकावटो के बारे में जानकारी ली गई। मेयर व आयुक्त ने शहर में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में कुछ इलाकों में बचे हुए पाइप लाइन डालने के कार्य जल्द से जल्द निपटाएं। शहर में किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

महापौर व आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यो में क्वालिटी लाएं, उन्होंने कहा कि वे खुद निर्माण कार्यो का निरीक्षण करेंगे।गार्डनो में फ्लॉवर लगवाने के निर्देश दिए।शहर के वार्डो में पिछले दिनों भूमिपूजन किया गया है उस कार्यो को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और कार्यो को पूर्ण करवाये।आयुक्त ने कहा कि ठेकेदार द्वारा समय अवधि पर निर्माण कार्य नही करते है,उन्हें हटाकर दूसरे ठेकेदारों को कार्य करने का मौका दे।महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों से कहा कि जहाँ जहाँ भूमिपूजन नही हुआ है तत्काल भूमिपूजन की सूची बनाएं।

समीक्षा बैठक में मौजूद कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,सहायक अभियंता आर के पालिया,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,सहायक अभियंता वी पी मिश्रा,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,उपअभियंता राजेन्द्र ढाबाले,उपअभियन्ता भारती ठाकुर आदि मौजूद रहे। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि भूमिपूजन का कार्यो को 15 दिन के अंदर करवाये,अधिकारी फील्ड पर रहकर और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर कार्य कराए और सभी कार्यो को समयसीमा पर पूरा करवाएं। उन्होंने नाली निर्माण,सड़क सीमेंटीकरण,पाइप लाइन,गार्डन, नगर चौपाटी,गौरवपथ नगर परिसर में एमआईसी भवन,डामरीकरण सहित अन्य विकास कार्यो की की प्रगति रिपोर्ट ली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...