दुर्ग में दो सांडों की लड़ाई में पलटी सवारियों से भरी ऑटो: 5 महिलाएं घायल, सभी भिलाई निवासी; MLA अरुण वोरा ने पलटी हुई ऑटो को देख रुकवाया अपना खाफिला… महिलाओं का ईलाज सुनिश्चित करने भेजा अस्पताल; देखिए फोटोज

दुर्ग। जेल चौक से पुलगांव बाईपास रोड पर बाफना मंगलम भवन के पास दो सांडों की बीच लड़ाई में महिला सवारियों से भरी हुई ऑटो पलट गई। जिससे कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। उसी समय राजनांदगांव प्रवास के लिए निकल रहे दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने मार्ग पर दुर्घटना देख अपनी गाड़ी रोक कर महिलाओं का हालचाल पूछा एवं पुलिस में सूचना देकर तत्काल गाड़ी बुलवाकर पावर हाउस निवासी महिलाओं का इलाज सुनिश्चित करवाया। जिसके बाद वे आगे निकले।

फिलहाल प्राथमिक उपचार ये बाद महिलाओं को घर पहुंचवा दिया गया है एवं सभी सकुशल हैं। वोरा ने घटना क्रम को गंभीरता से लेते हुए निगम अधिकारियों को सड़कों पर रहने वाले घुमंतू गोवंश को गौठान ले जा कर रखने एवं चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि बार-बार हो रही दुर्घटनाओं से जनता को निजात मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...

Durg News : इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री...

दुर्ग। दुर्ग से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ट्रेन के S-5 कोच में सफर कर रही एक...

नगरी के चार स्कूलों में ‘सेहत प्रथम’ का अभियान,...

धमतरी। आयुर्सानिध्य क्लीनिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन की ‘सेहत प्रथम’ परियोजना के तहत 24 और 25 अगस्त को नगरी विकासखंड के चार स्कूलों में...