खुले बोर ढूंढने में नांदगांव निगम की टीम एक्टिव: सरकारी स्कूल परिसर और कॉलोनी के प्लॉट में मिले खुले बोर, कमिश्नर चतुर्वेदी ने बिल्डर पर लगाया जुर्माना

राजनांदगांव। जांजगीर-चांपा में बच्चे की बोर के गड्ढे में गिरने की घटना के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शासकीय एवं निजी खुले बोरवेल तत्काल बंद कराने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर नगर निगम की टीम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र के सभी बोरवेल की जांच की गयी एवं निजी बोरवेल मालिकों से खुले बोर बंद करने अपील की गयी।

जांच उपरांत सभी शासकीय बोर के गड्ढे बंद पाए गए। नगर निगम की टीम द्वारा प्रतिदिन खुले बोरों की जांच की जा रही है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देश के अनुक्रम में शासकीय एवं निजी बोरवेल की प्रतिदिन जॉच की जा रही है और खुले बोर बंद करने अपील भी की जा रही है।

इसी कड़ी में जॉच उपरांत कन्हारपुरी स्कूल का खुला बोर बंद कराया गया और ईस्कार विहार कॉलोनी रेवाडीह में उद्यान के पास की निजी भूमि पर खुला बोर पाया गया। जिसे बंद करने संबंधित बिल्डर को कहा गया।

पुनः जांच करने पर उसी कालोनी की निजी भूमि प्लाट नं. 55 में भी खुला बोर पाया गया। खुले बोर पाये जाने एवं लापरवाही बरतने पर ईस्कान विहार के बिल्डर पर नगर निगम की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 5-5 हजार रुपए अर्थदण्ड लगाया गया।

उन्होंने सभी निजी बोर के मालिकों से सभी गड्ढों को बंद करने की अपील की है जिससे ऐसी कोई भी घटना दोबारा घटित ना हो। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में पानी का जल स्तर बढ़ जाता है इस वजह से बोर के पास और गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे हादसे होने की आशंका बढ़ जाती है इसे भी ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी गड्ढे बंद करने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...