CG – 16 सुपरवाइजर बर्खास्त: ओवररेट शराब बेचने पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन… 16 सुपरवाइजरों की कर दी छुट्टी… लिस्ट में देखिए नाम

रायपुर। ज्यादा दाम पर शराब बेचने की शिकायत पर अब विभाग काफी सख्त हो गया है। शिकायत की जांच में दोषी पाये गये 16 सुपरवाइजरों को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। दरअसल रायपुर के कई शराब दुकान में प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने की शिकायत हो रही थी।

इस शिकायत पर विभाग ने गंभीरता दिखायी और 16 सुपरवाइजरों को बर्खास्त कर दिया। कार्रवाई के बाद शराब दुकानों में हड़कंप मंचा है। इस मामले में आबकारी उपायुक्त विकास गोस्वामी ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक ओवररेट की शिकायत पर जांच करायी गयी थी। कई जगहों पर ये जांच सही पायी गयी है, जिसके बाद अब विभाग ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

माना जा रहा है कि इसी तरह की शिकायतों पर अन्य जगहों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इधर कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...