महातारियों के लिए Good News: CM साय ने किया ऐलान, अप्रैल में इस तारीख को खाते में आएगा पैसा, जानिए कब आएंगे पैसे

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को बड़ी राहत दी है। महिलाओं के खाते में पहली किस्त तो 8 मार्च को देने का ऐलान किया था। हालांकि बाद में इस तारीख को बदलकर 10 मार्च तक महतारियों के खाते में पहली किस्त पहुंच गई थी। लेकिन अब दूसरी किस्त 1 अप्रैल को मिल जाएगी। दरअसल, सीएम साय ने बालोद के डौंडीलोहारा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, एक अप्रैल को महतारियों के खाते में एक हजार रुपए डाले जाएंगे। अब हर बार महीने की पहले हफ्ते में खातों में पैसा आ जाएगा।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 मार्च को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक-एक हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया। योजना के तहत एक-एक हजार रूपए प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रूपए महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...