बिलासपुर से देवेंद्र यादव को टिकट मिलने पर आमरण अनशन पर बैठे जगदीश कौशिक ने छोड़ी जिद… खुद विधायक यादव पहुंचे मनाने… जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव को टिकट देने के विरोध में पार्टी के एक स्थानीय नेता ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। स्थानीय नेता जगदीश प्रसाद कौशिक ने इस सीट से खुद के लिए टिकट की मांग की थी। वही अब नाराज जगदीश प्रसाद कौशिक ने अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया है। विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव खुद उनसे मिलने के लिए गये हुए थे, जिसके बाद जगदीश प्रसाद कौशिक ने अपना आमरण अनशन समाप्त करने का फैसला लिया। जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया गया, इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि बिलासपुर लोकसभा से टिकट की मांग को लेकर जगदीश कौशिक बुधवार से कांग्रेस भवन परिसर में आमरण अनशन पर बैठे थे। गुरुवार को विधायक अटल श्रीवस्तव, विद्यायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय व प्रमोद नायक ने नेता प्रतिपक्ष डा चारणदास महंत, पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट के निज सचिव, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से बात कराई, लेकिन जगदीश कौशिक देवेन्द्र यादव का टिकट काटने और खुद को टिकट देने की मांग पर अड़े हुए थे। कड़ी धूप में कांग्रेस भवन परिसरमे आमरण अनशन पर बैठे जगदीश कौशिक ने अब अपना अनशन तोड़ दिया है और खुद को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बता रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...