इंडी एलायंस की लोकतंत्र बचाओ रैली पर विधायक गजेंद्र यादव का बड़ा बयान, बोले – लोकतंत्र के सच्चे ‌रक्षक होते तो इनके नेता जेल में नहीं होते

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा विधायक गजेंद्र यादव ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी एलायंस की लोकतंत्र बचाओ रैली को नौटंकी करार देते हुए कहा कि तथाकथित लोकतंत्र बचाओ रैली में 27 दलों के नेता जो एक मंच पर आए हैं उन पर भ्रष्टाचार के आरोप है। यदि इनका दामन पाक-साफ़ होता तो इनके नेता आज जेल में नहीं होते। उन्होंने कहा कि दरअसल इंडी एलायंस (घमंडिया गठबंधन) के वे नेता हैं जो बार-बार लोकतंत्र की दुहाई देते हुए, घड़ियाली आंसू बहाते हुए अपना और अपनी पार्टी के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने झूठा प्रपंच रचकर देश की जनता से सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। पर ये शायद यह भूल गए कि देश की जनता अब जागरूक हो गई है इनके झांसों में आने वालीं नहीं है। दिल्ली का यही रामलीला मैदान है जिस पर खड़े होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नेताओं को भ्रष्ट कहा था और आज खुद सारे भ्रष्टाचारी एक साथ एक मंच पर खड़े होकर लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि देश अब बदल गया है जनता जागरूक हो गई है 2014 में जब से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनें हैं भारत का नाम विश्व पटल पर रौशन हो रहा हैं। नये-नये कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में जब से नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनें हैं भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है क्योंकि मोदी जी कहते हैं न खाऊंगा और ‌न खाने ‌दूंगा। मोदी जी की इसी नीति का अनुसरण भाजपा शासित राज्य भी कर रहे हैं। मोदी जी के दो कार्यकाल में ही भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है और बहुत जल्द तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगा। मोदी जी की भ्रष्टाचार पर स्पष्ट नीति है भ्रष्टाचारी जो भी हो उसको बख्शा नहीं जाएगा। अबकि बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार यह केवल नारा मात्र नहीं है यह‌ तो एक संकल्प है। विधायक गजेंद्र यादव ने इंडी एलायंस के नेताओं से सवाल किया कि क्या इनको देश की न्याय व्यवस्था पर विश्वास नहीं है, लोकतंत्र में आस्था नहीं है जो बार-बार झूठा प्रलाप करते हुए लोकतान्त्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास करते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...