स्पा सेंटर की आड़ में Sex रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने मारा छापा… कई युवक-युवतियां मिली आपत्तिजनक हालत में… 6 लोग पकड़ाए, नेपाल से बुलाई जाती थी लड़कियां

सेंटर की आड़ में Sex रैकेट का भंडाफोड़

क्राइम डेस्क। उत्तराखंड के शहर में स्थित स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पीड़ित महिलाओं की पूरी कहानी जानकर पुलिस भी दंग रह गई है। नेपाल से लाकर लड़कियों से जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।

नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर शनिवार देर रात प्रशासन और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने छापा मारा। टीम ने आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं नेपाल मूल की तीन महिलाओं और बाजपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

टीम को यहां कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह पहले ही हल्द्वानी पहुंची थीं। देर रात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दस्तावेज जांचने के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है।

नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने देर रात हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर चेकिंग और छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम जब दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पा सेंटरों पर पहुंची, तभी शहर के स्पा सेंटर में खलबली मच गई।

इसी बीच टीम को नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है।

उन्होंने अपना मूल पता नेपाल का बताया है। टीम ने यहां से बाजपुर निवासी तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की है।

नायब तहसीलदार, युगल किशोर पांडे ने बताया कि गिरफ्तार की गई तीनों महिलाएं शादीशुदा हैं। ये कुछ समय पहले ही हल्द्वानी पहुंची हैं। महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकलने के लिए नेपाल से लाया गया था या नहीं, इस पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...