CG: 34 साल के युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया… फिर प्यार का झांसा देकर अलग-अलग जगह बुलाकर करता रहा रेप… 4 महीने की गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा से नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। यहां पर 34 साल के एक युवक ने 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया है। इस बात की जानकारी परिजनों को तब लगी जब किशोरी गर्भवती हुई। मामले की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि, पिछले कई महीनों से आरोपी युवक किशोरी को अपने हवस का शिकार बना रहा था। मामला जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तोंगपाल का रहने वाला युवक रिंकू साहू (34) सुकमा जिले की ही एक नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। जिसके बाद कई महीनों से उससे बातचीत कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, पिछले 5 से 6 महीने लगातार अलग-अलग जगह बुलाकर नाबालिग से बलात्कार करता रहा। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। जब 4 महीने की गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी लगी।

परिजनों ने जब नाबालिग से इसके बारे में पूछा तो उसने युवक के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने पहले गांव के प्रमुख लोगों को इस मामले की जानकारी दी। फिर सभी ने तोंगपाल थाना पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी युवक रिंकू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...