CG – घर में लगी भीषण आग, चली गई 3 जानें: आग से बचने के लिए बेटे को लेकर बाथरूम में छुपी गर्भवती मां, दम घुटने से हो गई मौत

घर में लगी भीषण आग, चली गई 3 जानें

डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार देर शाम एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में महिला और 5 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वहीं उसके पति की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाकर आग पर काबू पाने के बाद घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। महिला उसके पति और बच्चे को तत्काल अपोलो अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गयी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला गर्भवती थी।

दरअसल, दयालबंद निवासी मुन्ना कश्यप अपने दो बेटे रोहित, रोमी, रोमी की पत्नी और 5 साल के पोते अर्श के साथ रहता है। उसके मकान में रविवार देर शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग मुख्य दरवाजे के पास से लगनी शुरू हुई और अंदर तक तेजी से फैल गई।

हादसे के दौरान घर में नम्रता और अर्श घर में थे। अचानक आग भड़कती देख नम्रता बेटे अर्श को बचाने के लिए उसे लेकर अंदर बाथरुम की ओर दौड़ी। उसने शावर चलाया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इस दौरान आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

मकान में भीषण आग देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। करीब डेढ़-दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

पुलिस और फायरकर्मियों ने लोगों की मदद से नम्रता और अर्श को बाथरुम से बाहर निकाला और बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान पहले नम्रता और फिर बच्चे अर्श ने दम तोड़ दिया। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दम घुटने से मां-बेटे की मौत हुई है। वहीं यह भी सामने आया है कि नम्रता दो माह की गर्भवती थी। पुलिस ने बताया कि आशंका है कि नम्रता ने खुद को और बच्चे को बचाने के लिए बाथरुम में छिपने का कदम उठाया होगा, लेकिन धुआं भरने से उन्हें निकलने का मौका नहीं मिला।

प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि, घर में थिनर बनाने के लिए तारपीन तेल रखा गया था इसी के चलते आग तेजी से फैल गई। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने कहा कि, इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई है उनकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...