प्रेमी के साथ 5 साल से लिव इन में रह रही थी शादीशुदा महिला… सब कुछ लुटाया, शादी के लिए कोर्ट पहुंची… पलभर में बिखर गए सपने, जानिए क्या है मांजरा

प्रेमी के 5 साल से लिव इन में रह रही थी शादीशुदा महिला

करनाल। हरियाणा के करनाल में शादीशुदा महिला ने प्रेमी के लिए सात जन्मों का रिश्ता तोड़ लिया. पति को छोड़ प्रेमी के साथ पांच साल लिव-इन में रही. अब वही प्रेमी धोखा देकर फरार हो गया तो महिला फूट-फूटकर रोने लगी. इतना ही नहीं, प्रेमी महिला के पैसे और गहने भी ले गया है. महिला का पति पहले ही उससे संबंध तोड़ चुका है. अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है.

महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसका प्रेमी बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल वह करनाल में ही रहता है. करीब 5 साल से दोनों लिव-इन में रह रहे थे. महिला का कहना है कि प्रेमी ने मेरा घर-परिवार और पति छुड़वा दिया और झूठी शादी की. मैंने कोर्ट में शादी रजिस्टर कराने का दबाव डाला था. 30 मार्च को मैंने प्रेमी को कोर्ट मैरिज के लिए कहा तो वह कोर्ट तो चला गया, लेकिन फिर चकमा देकर फरार हो गया. महिला ने रोते हुए कहा, ‘प्रेमी ने हर पल साथ रहने और कभी धोखा नहीं देने का वादा किया था लेकिन धोखा देकर भाग गया. अब प्रेमी भी भाग गया है और पति भी अपना नहीं रहा है. अब मैं कहां जाऊं?’

पति से दो बेटियां और प्रेमी से एक बेटा
महिला को पहले पति से दो बेटियां हैं. लिव इन में प्रेमी के साथ रहने के दौरान एक बेटा हुआ था. करीब पांच-छह दिन पहले मामला करनाल पुलिस के पास भी पहुंचा है जिसमें महिला के पहले पति ने पुलिस को लिखकर दिया है कि अगर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है तो रह सकती है. अब पीड़िता अपने पति के साथ ही रहना चाहती है.

पीड़िता बोली- किसी ने सुनवाई नहीं की
पीड़िता का कहना है कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है. महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की. वह पुलिस अधीक्षक को अपनी शिकायत ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो सके.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...