CG में AAP को बड़ा झटका: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल, CM साय ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

CG में AAP को बड़ा झटका

कांकेर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व AAP प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। बता दें कि कोमल हूपेंडी ने AAP पार्टी से जनवरी में इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद लगातार कयास लग रहे थे की वे भाजपा में शामिल होंगे।

कोमल हुपेंडी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से चुनावी मैदान में उतरे थे। और 15255 वोट हासिल किए थे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...