पूर्व CM बघेल को मानहानि का नोटिस: कांग्रेस में स्‍लीपर सेल वाले बयान पर पूर्व महामंत्री ने भेजा नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम के कांग्रेस में स्लीपर सेल वाले बयान पर विवाद शुरू हो चूका है। स्लीपर सेल वाले बयान के बाद उन्हें अब खासा विरोधों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस बयान से आहत पार्टी के पूर्व महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया ने उन्‍हें कानूनी नोटिस भेजा दिया है। वकील के माध्‍यम से भेजे गए इस मानहानि के नोटिस में सिसोदिया के वकील ने पूर्व सीएम से नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रुप से काफी मांगनें की मांगने वरना कानूनी कार्यवही का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि, कांग्रेस में कुछ लोग खराब नीयत से स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। वे पार्टी की बेहतरी नहीं चाहते हैं। उनका यह बयान उन कार्यकर्ताओं के लिए था, जो कि हाल ही में खुले मंचों पर बड़े नेताओं को निशाना साधते हुए अपनी बात रख चुके हैं। दरसअल, स्लीपर सेल आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने वालों की भाषा है। आतंकवादी संगठन में स्लीपर सेल आम आदमी की तरह काम करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...