राजनांदगांव लोकसभा की 4 विधानसभाओं की भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने ली बैठक: नामांकन से लेकर चुनाव तक की सारी प्लानिंग तैयार… कल सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय की नामांकन रैली

राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने मंगलवार को राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत चार विधानसभाओं डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी के प्रमुख पदाधिकारीयो की बैठक ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नितिन नबीन ने चारों विधानसभाओं के पदाधिकारीयो के साथ बैठक कर, आने वाले दिनों में की जाने वाली गतिविधियों की रणनीति तैयार की और नामांकन रैली से लेकर चुनाव तक होने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा कर सामाजिक क्षेत्र के लोगों, व्यावसायिक क्षेत्र के हर वर्ग, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर के कार्यक्रम तक की रणनीति तैयार की गई, इस दौरान श्री नितिन नवीन ने राजनांदगांव में 4 अप्रैल को होने वाले नामांकन रैली की तैयारी की समीक्षा की, साथ ही आगामी दिनों में राजनांदगांव लोकसभा में केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रम एवं सभाओं के लिए चर्चा की।

बैठक में नबीन ने कहा कि भूपेश बघेल को विधानसभा चुनाव में जनता ने जैसा सबक सिखाया, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के पिछले कार्यकाल से जनता कितनी खफा रही और राजनांदगांव लोकसभा की जनता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धि एवं मोदी जी की गारंटी पर विश्वास करते हुए भाजपा को वोट करने जा रही है, अपने ही कार्यकर्ताओं के इल्जाम झेल रहे भूपेश बघेल का इस लोकसभा में हारना तय है।

राजनांदगांव लोकसभा की महत्वपूर्ण बैठक में राजनांदगांव प्रत्याशी संतोष पांडे,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, लोकसभा कलेक्टर प्रभारी राजेश मूणत, लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती भरत वर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य संयोजक भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, दिनेश गांधी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...