बेमेतरा सड़क हादसा: शोकाकुल परिवार से मिलने पथर्रा गांव पहुंचे सांसद विजय बघेल, बंधाया परिजनों का ढांढस… मंत्री दयाल दास और दीपेश साहू भी थे उपस्थित

भिलाई। बेमेतरा के नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पथर्रा में सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए। इस हादसे दो जुड़वा बच्ची की भी मौत हुई है। मामले की सूचना मिलते ही भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी एवं सांसद विजय बघेल गांव पहुंचे। जहां वे बारी-बारी से सभी पीड़ित परिवार से मिले। परिजनों का दुःख बांटा, सब को ढांढस बंधाया। परिजन अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी में थे। शोकाकुल परिवार से बात चीत की। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से फोन पर बात कर उनके संज्ञान में पूरे मामले डाला। शासन प्रशासन से जो भी सहायता के विषय मे बातचीत। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लगी है, इस लिए अभी वे कोई घोषणा नहीं कर सकते पर शासन स्तर पर बात की गई है, पीड़ित व शोकसम्मत परिवार को मदद का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...