बेमेतरा सड़क हादसे के घायलों से राजेंद्र साहू ने अस्पताल में की मुलाकात: दुर्ग कांग्रेसी प्रत्याशी ने हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया गहरा दुःख… पूर्व MLA छाबड़ा, नीता लोधी और पटेल भी थे साथ

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के कठिया ग्राम में दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जिसमे चार बच्चों एवं पांच महिलाओं की मौत घटना स्थल पर हो गई और कई लोग घायल है। गंभीर रूप से घायल है जिनमें से कुछ को बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और कुछ को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है। इस दर्दनाक हादसे पूरा छत्तीसगढ़ में मातम छा गया है। खबर मिलते ही दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहु, बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी एवं भिलाई नगर निगम की पूर्व महापौर नीता लोधी और जिला बेमेतरा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल बेमेतरा जिला अस्पताल पहुँचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना। घटना देर रात ढाई बजे की बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसी प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा यह बहुत दुखदाई घटना है भगवान मृतकों के परिजनों को दुख सहने की सहनशक्ति प्रदान करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...