PM मोदी पर नेता प्रतिपक्ष महंत के विवादित बयान पर रोष: पार्षद मनीष यादव बोले- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है… माफी मांगे महंत

भिलाई। छत्तीसगढ़ के संस्कारधानी राजनांदगांव में पूर्व सीएम एवं राजनांदगांव सांसद प्रत्याशी भूपेश बघेल के नामंकन रैली में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयान के बाद पूरे प्रदेश में घमासान मचा हुआ है। मंच से चरण दास महंत ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि-“पीएम मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए, रात दिन उसे तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए” इस बयान के बाद भाजपा के नेता कांग्रेस पर जमकर बरस रहे हैं।

जनता सिखाएगी कांग्रेस को सबक- मनीष यादव

इस बयान पर रिसाली निगम के पार्षद एवं भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष यादव का भी गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा कि, लगता है नेता प्रतिपक्ष महंत जी संस्कारधानी राजनांदगांव में अपने संस्कार भूल गए है, जिस प्रकार उन्होंने देश के प्रधान सेवक के लिए बयान दिया है यह साफ-साफ उनकी और उनकी पार्टी का चरित्र दर्शाता है। जिस प्रकार से उन्होंने यह बयान दिया है वह हिंसक और भड़काऊ है और इसका सबक जनता उन्हें इस चुनाव में सीखा देगी।

मैं भी मोदी का परिवार हूं और पहली लाठी महंत जी मुझे मारें”

उन्होंने आगे कहा कि, जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जी, आज कांग्रेस पार्टी की दुर्गति का सबसे बड़ा कारण आप जैसे जिम्मेदार नेता ही है, जो सत्ता की चाह हेतु किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। देश के यशश्वी प्रधानमंत्री के लिए कहे गए अपमानजनक टिप्पणियों हेतु आपको खुले मंच से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, जब-जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए विपक्ष ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। वह उन पर ही भारी पड़ा है। मैं इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं और मैं भी मोदी का परिवार हूं और पहली लाठी महंत जी मुझे मारें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...