मोमोज खाने से एक शख्स की मौत! AIIMS ने जारी की ये एडवाइजरी, एक्सपर्ट्स ने बताया खाने का सही तरीका

नई दिल्ली। मोमोज खाने का शौक रखने वालों के लिए यह कितना जानलेवा बन सकता है, इसका उदाहरण हाल ही में एम्स में आए एक मरीज को देखकर पता चलता है. गले में मोमोज फंसने से एक शख्स की जान चली गई है. यह मोमोज खाते वक्त हुई मौत से जुड़ा अपने आप में अलग तरह का केस है.

मोमोज से जान जाने का पता उस वक्त चलता जब शख्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई थी. भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एक एडवाइजरी जारी की है. अगर आप भी मोमोज खाने के शौकीन हैं तो एम्स की एडवाइजरी को अनदेखा ना करें.

एम्स ने जारी की ये चेतावनी
एम्स ने बताया कि दिल्ली के जिस 50 वर्षीय व्यक्ति की मोमोज खाने से मौत हुई है, उसकी मेडिकल जांच में पता चला था कि उसकी सांस की नली में एक मोमो फंस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी.मोमोज के कारण दम घुटने और उससे न्यूरोजेनिक कार्डिएक अरेस्ट (Neurogenic cardiac arrest) आने की वजह से शख्स की मौत हो गई.

एम्स के विशेषज्ञों ने मोमोज खाने वालों को चेतावनी जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की. इस एडवाइजरी में कहा गया कि मोमोज चिकना और फिसलने वाला होता है. यदि कोई मोमोज को ठीक से नहीं चबाएगा और उसे निगल लेगा तो उसका दम घुट सकता है. इसलिए हमेशा इस बात का खास ख्याल रखें.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...