रायपुर में फिर मर्डर: सुनसान प्लाट पर मिली युवक की लाश… पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट… चेहरा पूरी तरह से बिगाड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के कचना में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। युवक की पहचान शिव नगर निवासी सागर दीप के रूप में की गई है। हमला इतना जबरदस्त था कि युवक का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ गया है।

पुलिस को लाश की जांच करने पर पता चला कि युवक के हाथ में एक टैटू है। इस टैटू में नाम लिखा हुआ है अब इस टैटू के जरिए ही पुलिस युवक का पता लगाने में जुटी हुई है। युवक की पहचान होते ही इस कत्ल कर राज भी खुलेगा ।

रायपुर के कचना स्थित वीआईपी स्टेट के प्लॉट पर युवक की लाश मिली। सुबह इस इलाके में टहल रहे कुछ लोगों की नजर जमीन पर गिरे युवक पर पड़ी। पास आकर देखने पर वह मृत मिला। इसके बाद फौरन पुलिस की टीम को खबर दी गई। अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है। खम्हारडीह इलाके की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पिछले 5 दिनों में हत्या की यह चौथी वारदात है। इससे पहले रायपुर के संतोषी नगर इलाके में अमान खान, सिविल लाइन इलाके में रामचंदानी नाम के प्रॉपर्टी डीलर की आपसी विवाद में हत्या हुई। गुढ़ियारी इलाके में एक युवक की गर्लफ्रेंड की वजह से हुए विवाद में हत्या हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...