दुर्ग के पाटन के परमानंद सिन्हा को मिली अंग्रेजी साहित्य में PhD की उपाधि… जानिए किस विषय में की रिसर्च?

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के शोधार्थी परमानंद सिन्हा को अंग्रेजी साहित्य विषय में पी-एच.डी. (डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। परमानंद सिन्हा ने “विजय तेंदुलकर और आर के नारायण की चुनिंदा कृतियों में पितृसत्तात्मक निर्माण और पारिवारिक संरचनाएं” विषय पर अपना शोध कार्य अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनीष वर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया है। पाटन तहसील के केसरा गांव से आते है। परमानंद सिन्हा के पिता नोहर राम सिन्हा खेती किसानी करते हैं। माता राधा सिन्हा गृहणी हैं एवं पिता के साथ खेती किसानी में मदद करती हैं। परिवारजन एवं मित्रों ने परमानंद सिन्हा को डॉ. की उपाधि मिलेने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही शोध निदेशक डॉ. मनीष वर्मा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस के सिंह, कुलसचिव डॉ. सौरभ शर्मा एवं विभाग के शिक्षकों, शोधार्थियों ने शोधार्थी सिन्हा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी DSP,...

रायपुर। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया...