दुर्ग में लोकसभा स्तरीय युवा कांग्रेस की हुई बैठक: राजेंद्र साहू को जीत दिलाने प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा में युवा ब्रिगेड को किया चार्ज… पूर्व MLA वोरा भी हुए शामिल

दुर्ग। दुर्ग में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राजीव भवन दुर्ग में दुर्ग लोकसभा स्तरीय युवा कांग्रेस की बैठक संपन्न हुई. किसी भी चुनाव को जीतने के लिए युवाओं की भागीदारी निर्णायक और महत्वपूर्ण होती है. युवाओं को अपने पक्ष में सभी पार्टियों द्वारा युवाओं की बैठक ली जा रही है. इसी क्रम में आज इस बैठक में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा और दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू उपस्थित थे. इस बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं को पूरी ऊर्जा से चुनाव में भिड़ जाने की बात कही और चुनावी जीत का मंत्र दिया.

बैठक में लगभग 300 से अधिक युवाओं ने भाग लिया और लोकसभा चुनाव हेतु अपनी बाते और सुझाव रखा. इस लोकसभा स्तरीय में दुर्ग शहर युवा कांग्रेस, दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस, भिलाई जिला युवा कांग्रेस और बेमेतरा जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण उपस्थित थे. बैठक में राजेंद्र साहू ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के हर छोटे कार्यकर्ता का चुनाव है और हर कार्यकर्ता दुर्ग लोकसभा का प्रत्याशी है इसलिए हम सबको मिलकर यह चुनाव लड़ना है और जितना है, अपने संबोधन के दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने युवाओं से कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो को हर घर तक पहुंचाए. साहू ने भाजपा के 10 साल के कुशासन नीतियों को बताते हुए कहा कि देश की जनता अब भाजपा से त्रस्त आ चुकी है.

कांग्रेस की गारंटी पर जनता को विश्वास: अरुण वोरा
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है. पिछले 10 वर्षो में भाजपा ने जनता को केवल गुमराह करने का काम किया है. इस बार देशवासी को भाजपा को जवाब देंगे और देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी, कांग्रेस पार्टी ने जो 5 न्याय और 25 गारंटी की घोषणा की है वह देशहित में बहुत ही लाभदायक घोषणाएं है. जिसपर जनता को पूर्व विश्वास है.

वही बैठक में सैंकड़ों युवा कांग्रेसी को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं को बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत से चुनावी रण में जा चुके हैं. दुर्ग लोकसभा निश्चित ही कांग्रेस पार्टी जितने जा रही है. बैठक में जिला अध्यक्ष गया पटेल आर एन वर्मा निर्मल कोसरे धीरज बाकलीवाल संदीप वोरा अनूप वर्मा सन्नी साहू जयंत देशमुख आयुष शर्मा संजय धनकर विभोर दुर्गाकर पलाश लीमेश राजा चौबे गौरव उमरे चिराग शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद अजय मिश्रा राजकुमार पाली सुशील भारद्वाज आनंद कपूर ताम्रकार शिव वैष्णव त्रिशरण डोंगरे राहुल शर्मा गिरधर शर्मा एवं सैकड़ो युवा उपस्थित हुए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महादेव सट्टा ऐप केस : सौरभ चंद्राकर 8 दिन...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच का सामना कर रहे सौरभ चंद्राकर को विशेष अदालत ने 8 दिन की CBI रिमांड पर...

8 बच्चों की मौत, 5 अब भी लापता :...

बिलासपुर। रायपुर के घरौंदा सेंटर में आठ बच्चों की मौत और पांच बच्चों के लापता होने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख...

अमित जोगी के वीडियो पर भड़के MLA राजेश मूणत...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।...

राहुल गांधी को विजय शर्मा की सीधी चुनौती :...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करने वाले राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने साथ...