दुर्ग में महिला टीचर के घर चोरी: शादी में गया था परिवार…लौटकर देखे तो टूटा मिला ताला, VIDEO में देखिए चोर ने कैसे बेडरूम और आलमारी का सामान तहस-नहस किया

भिलाई। शादी में शामिल होने गए टीचर के मकान का ताला तोड़कर लाखो रुपये का सामान अज्ञात ने पार कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि ग्राम चेटुवा कुम्हारी निवासी आरती वर्मा खेरधा जामुल के सरकारी स्कूल में टीचर पद पर है। घटना दिनांक 12 जून को शादी कार्यक्रम में शामिल होने पूरा परिवार मकान में ताला जड़कर गया हुआ था।

13 जून की सुबह शादी से सुबह 8 बजे पीड़ित परिवार घर वापस लौटने पर देखा कि उनके मकान का ताला टूटा पड़ा मिला। बेडरूम भी खुला था। दोनो आलमारी का सामान भी बिखरा पडा था। इसके अलावा लाकर भी खुला था। अज्ञात ने जिसका लाक तोड़ा था।

आरोपियों ने बेडरूम के आलमारी में रखा सोने का नेकलेस 1.5 तोला, सोने का चैन जिसमें लाकेट, 2 तोला, एक सोने का चैन 8 ग्राम, एक नग सोने का सिक्का 1 तोला, 2 नग सोने का अंगूठी, सोने का कान का 6 नग बाली और टापस, चांदी का 4 सिक्का गायब मिला।

इसके अलावा दूसरे बेडरूम के आलमारी से एप्पल कंपनी का एक नग लैपटाप, एक नग घडी एवं घर का नया बर्तन का डायनिंग सेट स्टील का एक नग, फुल कास का थाली और एक लोटा एक-एक नग पार हुआ है।

इस मामले में कुम्हारी पुलिस सिर्ग 45 हज़ार की चोरी बता रही है। लेकिन टीचर आरती वर्मा ने बताया कि उनके मकान से करीब 4 लाख रुपये का सामान पार हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...