छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट… दुर्ग, बिलासपुर समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… रायपुर में पिछले 30 साल में ऐसा पहली बार; पढ़िए पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते कई दिनों से बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट हुई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो छत्तीसगढ़ में आज कोरिया, गौरेला पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। गौर करने वाली बात ये है कि, राजधानी रायपुर में पिछले 30 साल में पहली बार अप्रैल के महीने में तापमान 24.7 डिग्री तक गिरा है। यह सामान्य से 15 डिग्री कम है। सबसे अधिक तापमान बलरामपुर में 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री नारायणपुर में दर्ज हुआ।

  • एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति सौराष्ट्र और कच्छ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है
  • एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है
  • एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर उड़ीसा के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है
  • प्रदेश में नमी का आगमन लगातार जारी है
  • प्रदेश में कल दिनांक 13 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है
  • प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना
  • प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है
  • वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...