चार्जिंग पर लगा था इलेक्ट्रिक स्कूटी, अचानक हो गया विस्फोट… ब्लास्ट की चपेट में आने से झुलसी लड़की… इलाज के दौरान चली गई जान

चार्जिंग पर लगा था इलेक्ट्रिक स्कूटी, अचानक हो गया विस्फोट

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बड़ा मामला सामने आया है। यहां चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट हो गया। विस्फोट के चपेट में आने से एक लड़की झुलस गई। अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। यह घटना चंद्रपुर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया गया था। इस दौरान उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से एक लड़की झुलस गई। अफरा-तफरी में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे रायपुर रेफर किया गया। वहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर बच्चों का खतरनाक खेल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छह नाबालिगों की एक लापरवाही भरी हरकत ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को खतरे में डाल दिया। उसलापुर और...

2300 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग तेज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नियुक्ति की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर...

शराब घोटाले के आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामलों में बिलासपुर हाईकोर्ट से दो आरोपियों को बड़ी कानूनी राहत मिली है। आबकारी विभाग के...

शिक्षा मंत्री के बंगले का D.Ed अभ्यर्थियों ने किया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा...