छत्तीसगढ़ में दो बड़े हादसे: स्कूल बस और वैन हुई हादसे का शिकार… 30 बच्चों से भरी बस में लगी आग… वैन बिजली खंभे से टकराई, 7 बच्चे घायल

छत्तीसगढ़ में दो बड़े हादसे

कोरबा/कवर्धा। छत्तीसगढ़ में आज दो जिलों दो बड़े हादसे हुए है। कोरबा और कवर्धा में आज स्कूली बच्चों के साथ बड़ी दुर्घटनाएं हुई। पहली घटना में कवर्धा में 30 स्कूली बच्चों से भरी बस में अचानक आग लग गई। यह बस कवर्धा शहर के अशोक पब्लिक स्कूल की थी। जानकारी के अनुसार, स्कूली बच्चे वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के रिहर्सल के लिए स्कूल से पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम जा रहे थे। इस दौरान भुनेश्वरी टॉकीज के पास बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि, बस के वायर में फाल्ट होने के चलते शार्ट सर्किट हुआ और फिर बस में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

वहीं कोरबा में स्कूली बच्चों से भरी वैन बिजली के पोल से टकरा गयी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त दर्जन भर स्कूली बच्चे सवार थे, जिनमें 7 बच्चों को गंभीर चोट आयी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गयी थी। आनन फानन में वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...