छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संभाग अध्यक्ष सनीर साहू को एक और बड़ी जिम्मेदारी… प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का भी मिला जिम्मा

भिलाई। छत्तीसगढ़ साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संभाग अध्यक्ष सनीर साहू को समाज के प्रति निष्ठापूर्वक कर्मा जयंती, राजिम जयंती, भामाशाह जयंती, भानेस्वरी देवी माता की जयंती पर कार्य को देखते हुए अब उन्हें प्रदेश में कार्यकारी अध्यक्ष की बड़ी जवाबदारी मिला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संग के अध्यक्ष टहल सिंह साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कसडोल के विधायक संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, उपाध्यक्ष मोहनकुमारी साहू, प्रदेश अध्य्क्ष पवन साहू,पूर्व निगम मंडलबोर्ड अध्य्क्ष दीपक ताराचंद साहू, राजेंद्र साहू, दुर्ग जिला अध्य्क्ष नन्दलाल साहू, भिलाई जिला अध्य्क्ष हरिद्वारका साहू, रिसाली तहसील अध्य्क्ष संतोष साहू, इकाई अध्यक्ष गण के अनुसंशा पर नियुक्ति किया गया है।

नियुक्ति होने के पश्चात सनीर साहू ने इसे आशीर्वाद स्वरुप मान कर समाज के इन सभी आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है। वर्तमान में वह राजनीति में नगर निगम में पार्षद व महापौर परिषद में शिक्षा, खेलकूद व युवा कल्याण विभाग के प्रभारी भी व कांग्रेस संगठन में वह युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव की भी जवाबदारी निभा रहे है नियुक्ति जारी होने के पश्चात समाज के लोगों ने दूरभाष, सोशल मिडिया व पुष्पगुछ भेट कर, कहा कि युवाओं को समाज में आगे आने से समाज का विकास एवं एकजुटता कायम रहेगी।

इसके पूर्व समाज में सिर्फ और सिर्फ राजनीति से जुड़े हुए लोग ही प्रतिनिधित्व करते थे जिससे समाज में बिखराव की स्थिति होती थी अब निष्ठावान एवं विशुद्ध सामाजिक सोच के युवाओं को छत्तीसगढ़ प्रदेश संघ में जगह मिलने से साहू समाज और भी विकास की ओर आगे बढ़ेगा जहां एक और युवाओं की भागीदारी से समाज मजबूत होगा वही युवा वर्ग भी पूरे उत्साह से समाज के कार्यों में अपना समय दे सकेंगे आने वाले समय में साहू समाज सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र में नहीं अपितु शैक्षणिक धार्मिक एवं रचनात्मक क्षेत्रों में भी अपना कार्य स्वतंत्रता से कर सकेंगे। इनकी नियुक्ति पर समाज ने हर्ष व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...