CG – 3 मासूम जिंदा जले: घर में सो रहे थे 3 बच्चे… अचानक लग गई आग… तीनो जिंदा जले, हादसे के वक्त बकरा पार्टी में शामिल होने गयी थी मां

3 मासूम जिंदा जले

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ. मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बरिमा गांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर में आग लगने से घर में सो रहे 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बच्चों की मां अपनी बड़ी बेटी के साथ पड़ोस में आयोजित बकरा पार्टी में शामिल होने गयी थी. देर रात जब वह घर लौटी, तो उसका घर आग की लपटो से घिरा था.

बताया जा रहा है मां के साथ 4 बच्चे घर में रहते थे. उनके पिता मजदूरी करने महाराष्ट्र के पुणे गए हुए थे. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि शनिवार की रात पड़ोस में बकरा पार्टी का आयोजन था. मां सुधनी ने छोटे तीनों बच्चों को सुलाने के बाद बड़ी बेटी को साथ लेकर पड़ोस में चल रही बकरा पार्टी में शामिल होने गई थी. जब वह रात 12 बजें के करीब नशे की हालत में वापस घर लौटी, तो घर आग की चपेट में था. शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त 8 साल की गुलाबी, 6 साल की सुषमा और 4 साल का रामप्रसाद घर पर ही थे, जो कि आग की चपेट में आकर जिंदा जल गये. सुबह तीनों बच्चों के जले हुए अवशेष घटनास्थल पर मिले हैं. बताया जा रहा है कि घटनास्थल में तीनों बच्चों के शव लिपटे हुए मिले हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों बच्चों ने आग लगने के बाद भागने की कोशिश की होगी, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वे भाग नहीं सके. बड़ी बहन गुलाबी ने दोनों भाई-बहन को बचाने के लिए अपने साथ समेट लिया था. तीनों आपस में लिपटे हुए ही जल गए.

पूरे गांव में शोक का माहौल
जानकारी लगते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार आग कैसे लगी. फिलहाल तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...